श्री गौशाला समिति, सादुल शहर के कुछ मुख्य आकर्षण

अस्पताल की सुविधा

गौशाला में गायों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है यहां 2 डॉक्टर गाय का इलाज व नियमित जांच करते हैं, लोग बीमार, लूली लंगड़ी गायों को यहां छोड़ जाते हैं इस अस्पताल में उन गायों का भी इलाज एवं देखभाल की जाती है।

डेरा बाबा मंगत राय दिलावर शिव मंदिर

सेठ मंगत राय दिलावर की 78 वीं पुण्यतिथि पर श्री गौशाला परिसर में सादुलशहर डिस्ट्रिक्ट श्रीगंगानगर राजस्थान में गोयल परिवार द्वारा एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया शिवरात्रि के शुभ दिवस पर मंगलवार दिनांक 17 फरवरी 2015 को हजारों भक्तों के सामने शिव मंदिर का उद्घाटन हुआ

कृष्ण मंदिर

गौशाला में भगवान श्री कृष्ण जी का मंदिर है जहां पर पंडित जी द्वारा सुबह शाम आरती की जाती है, इस परिसर में श्री गणेश जी व श्री हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति भी है, पूजा-पाठ एवं प्रसाद की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से है और समय-समय पर भंडारे का आयोजन होता रहता है।

डेरा बाबा मंगत राय दिलावर

गौशाला में एक बीघा जमीन में 25 वर्षों से सेठ मंगत राय दिलावर ने धुनें की प्रथा जारी रखी है , इसमें लोग शिवरात्रि वह महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना करते हैं कीर्तन व भंडारा बड़े हर्षोल्लास के साथ समय समय पर किया जाता है , प्रतिदिन धुना चलता रहता है, पेड़ों के ऊपर काफी बंदर रहते हैं।

सेठ मंगत राय सत्संग भवन

गौशाला में एक सत्संग भवन है जो की वार्ता अनुकूलित है, जहां पर स्टेज के साथ गलीचा, माइक, स्पीकर व स्टील के कुर्सियां हैं। सत्संग भवन का उद्घाटन स्वर्गीय सेठ मंगत राय दिलावर की याद में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दर्शना देवी के कर कमलों एवं स्थानीय विधायक श्री गुरजंट सिंह द्वारा किया गया था तथा श्रीमती दर्शना देवी जी ने सेठ मंगत राय दिलावर की पहली पुण्यतिथि 19 दो 2014 को समाज को यह सतसंग भवन समर्पित किया।

गायों की व्यवस्था

गौशाला में 6 बड़े बड़ों के अंदर हजारों गायों की टहलने की व्यवस्था है जिसमें जो गाय दूध देती है उन्हें अलग रखा जाता है तथा गाय के बछड़े को वह बीमार गायों को अलग रखा जाता है गौशाला गाय का गोबर व मूत्र को इकट्ठा करके अच्छे कामों के लिए उपयोग किया जाता है परिवारों से करीब सैकड़ों व्यक्ति प्रत्येक दिन सुबह बड़ों से गोबर गोमूत्र की सफाई करते हैं सर गाय को चारा खिलाते हैं

पार्क

श्री गौशाला में एक भव्य पार्क है जिसका क्षेत्रफल 5000 फीट है उस पार्क में पेड़ पौधे हरी घास एवम बैठने के लिए बेंचो की व्यवस्था है, इसी पार्क में 100 फीट जगह में श्री सेठ मंगत राय दिलावर की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। सुबह एवम शाम के वक्त वहां पर भारी तादाद में गौ सेवक आते हैं और वहां के वातावरण का आनंद लेते हैं , रात के समय पार्क में लाइट जलती है तो वहां के वातावरण में चार चांद लगा देती है।

यज्ञशाला का निर्माण

गौशाला में यज्ञशाला का निर्माण चौ. चुन्नी लाल रिंडवा के द्वारा करवाया गया जिसका उद्घाटन 19-02-2016 का हुआ, जिसमें महीने के अंतिम सप्ताह में अमावस्या के दिन वहां पर बने विशाल यज्ञशाला में सैकड़ों गोसेवक सुबह के समय में यज्ञ में शामिल होते हैं उसी दिन सुबह से शाम तक हजारों व्यक्ति बच्चे बूढ़े औरतें गौशाला में आते हैं , गौशाला में एक ऐसी व्यवस्था भी है जहां पर ₹10 में एक टोकरी चारा मिलता है जिसे लोग गायों का चारा खिलाकर पुण्य के भागी बनने के आनंद की अनुभूति प्राप्त करते है।

पाक निर्माण एवं उद्घाटन

दिनांक 20-6- 2014 को स्वर्गीय सेठ मंगत राय दिलावर जी की प्रथम बरसी पर उनकी याद में गौशाला परिसर में बच्चों के पार्क का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दर्शना देवी द्वारा किया गया, इस पार्क का निर्माण उनके बेटे श्री विजय गोयल व श्री कपिल गोयल द्वारा करवाया गया इस पार्क में इन्होंने बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के बड़े बड़े झूले लगवा।