सेठ मंगत राय दिलावर की 76 वीं पुण्यतिथि पर श्री गौशाला परिसर में सादुलशहर डिस्ट्रिक्ट श्रीगंगानगर राजस्थान में गोयल परिवार द्वारा एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया एवं महाशिवरात्रि के शुभ दिवस पर मंगलवार दिनांक 17 फरवरी 2015 को हजारों भक्तों के सामने शिव मंदिर का उद्घाटन हुआ

शिव मंदिर का उद्घाटन स्वर्गीय सेठ मंगतराई दिलावर की धर्मपत्नी श्रीमती दर्शना देवी गोयल द्वारा किया गया है, मुख्य बातें इस दिन प्रातः 9:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक लंगर एवं भजन संध्या का हजारों लोगों ने आनंद लिया एवं मुख्य अतिथि ने अपने-अपने विचार रखे।
मंदिर का क्षेत्रफल 60 * 120 फुट है एवं सैकड़ों लोगों के बैठने की सुविधा है, शिव मंदिर के मुख्य द्वार पर 60 क्विंटल के नंदी जी महाराज की प्रतिमा लगाई गई है जो कि हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में बहुत से व्यक्ति बीमार गाय एवं बछड़ों को लावारिस छोड़ देते हैं, मैनेजमेंट ने इनके उपचारों व चारे की व्यवस्था की है, हमारा उद्देश्य ऐसी गायों व बछड़ों के लिए और नए बाड़े तथा चारा संरक्षण के लिए नए गोदाम का निर्माण कराने का है, गायों का दूध अमृत समान है हमारा उद्देश्य गाय के दूध का अधिक से अधिक उत्पादन करना व वितरित करना है जो बिना किसी मिलावट के आम जनता को सुलभ हो सके।
गौशाला में गोमूत्र और गोबर का प्रयोग खेती व दवाइयां बनाने के काम आता है जिस स्तर पर सादुलशहर में गौशाला को विकसित किया जा रहा है उससे देश के दूसरे हिस्से में भी एक अच्छा संदेश जाता है, हमारा उद्देश्य है कि भारत के सभी क्षेत्रों में गौ सेवा को महत्व दिया जाए।






